थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के अपहरण के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा अपह्रता को किया गया बरामद ।*
फतेहपुर जिला के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.12.2025 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 499/25 धारा 137(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त शनी उर्फ रिजवान खान पुत्र मो0 अहमद निवासी ग्राम बढ़नपुर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर हाल पता शान्ती नगर रोडवेड वर्कशाप के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 21 वर्ष को भिटौरा रोड जमालपुर मोड़ रामा गार्डन के पास से किया गया गिरफ्तार तथा अपह्रता को किया गया बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 BNSS की बढोत्तरी कर अभियुक्त शनी उपरोक्त को आज दिनांक 18.12.2025 को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
