*टीन शेड में उतरे करंट से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*
*फतेहपुर* किशनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी स्व. सतेंद्र का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र अपने घर पर लगे टीन शेड को ठीक कर रहा था। इसी दौरान टीन शेड में उतरे इन्वर्टर का करंट उसके शरीर में दौड़ गया। करंट लगते ही महेंद्र गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश होकर गिर पड़ा।परिजनों को घटना की भनक लगते ही आनन-फानन में उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
