*अचानक आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत*
फतेहपुर – जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल हो गई। जिसे परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
काले बादल देख बारिश की आशंका में छत पर धुल कर फैलाए गए गेंहू को समेट रही हाजरा बानो पत्नी अनीश उम्र 40 वर्ष के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गई ।जिसे परिजन कानपुर जनपद के घाटमपुर अस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो बेटी व दो बेटे हैं। हादसा देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि रिंकू सिंह व टीटू मृतक के दरवाजे बाइक से खड़े खड़े कुर्सी में बैठे गनी नाम के ब्यक्ति से बात कर रहे थे तेज चमक व गड़गड़ाहट के साथ बिना बारिश के अचानक बिजली गिरने से दोनो बाइक सवार व कुर्सी में बैठे गनी सहित सभी जमीन पर गिर गए थे व पड़ोसी घरों के लोग भी दहशत में आ गए थे।
