सर्पदंश से किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर — खखरेरु थाना क्षेत्र के एक गांव के नवयुवती की सर्प दंश से इलाज के दौरान मौत हो गई है । मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय नेहा देवी पुत्री राकेश सिंह निवासी गुरगौला जो कि गहबरपुर मोड़ के पास बने घर में रह रहे थे । बुद्धवार की शाम लगभग 9 बजे घर के बरामदे में मां व बेटी बैठी थी । तभी जहरीले सर्प ने काट लिया । अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई और परिजन भीमपुर गांव में ले जाकर दवा खिलवाया आराम न मिलने पर मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर इलाहाबाद स्वरुप रानी अस्पताल रिफर कर दिया । लेकिन गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे नेहा की सांसें थम गयी। मृतक नेहा चौ शिव सहाय सिंह इन्टर कालेज की नौवीं की छात्रा थी। मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों में मृतक की मां बबली देवी भाई रविशरन व रुद्रप्रताप सिंह है मृतक के पिता ने बताया कि इलाहाबाद में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है
