एड. वीरेन्द्र सिंह पटेल पीएचडी मानद उपाधि से सम्मानित
*फतेहपुर* ।नई दिल्ली स्थिति पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में क्रेडन मीडिया द्वारा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में एड वीरेन्द्र सिंह पटेल जी समाज सेवा एवं निगमीय परोपकार विषय पर मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी (रूस) के द्वारा पी एच डी की मानद उपाधि प्रदान की गईं ।बताते चलें कि एड. वीरेन्द्र सिंह पटेल जहां फतेहपुर जनपद के सबसे ज़्यादा कर चुकाने वाले उद्यमी हैं वहीं उन्हें विगत तीन वर्षों से लगातार फतेहपुर के भाभाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, एड वीरेन्द्र सिंह पटेल जी निःशुल्क विधि परामर्श एवं जन सरोकार के मुद्दों से लगातार जुड़े रह कर सामाजिक गतिविधियों को संचालित करते हैं। वीरेंद्र सिंह जी मेसर्स आकांक्षा मोटोटेक प्राइवे लिमिटेड ,मे.श्यामा मोटर्स, मे. पाथा राइस मिल्स जैसे अनेकों प्रतिष्ठानों के निदेशक भी हैं।
