*थाना गाजीपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया*
*पंकज सक्सेना*
*फतेहपुर* ।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना गाजीपुर पुलिस टीम ने केश संख्या 7785/24, मुकदमा संख्या 256/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त कंचन सोनी पुत्र महेश सोनी, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी कस्बा व थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, थाना गाजीपुर रि0का0 अवनीश यादव।
