पत्रकारों ने उत्साह के साथ मनाया प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब का जन्मदिन
पारुल सिंह /
केक काटकर दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता और संगठन के हित में किए गए कार्यों को किया याद
फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला कार्यालय में सोमवार को संगठन के प्रदेश महामंत्री मेराज उद्दीन महताब का जन्मदिन पूरे उत्साह और आत्मीय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सदस्यों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने मेराज उद्दीन महताब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
जन्मदिन समारोह में सभी साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केक काटने के बाद सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। उपस्थित साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी पत्रकारों के हितों के लिए इसी तरह सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला अध्यक्ष शमशाद, जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, मोबिन, अरुण, जगन्नाथ, इरफान काज़मी, मोहम्मद आसिफशैल शुक्ला, आसिफ, धर्मेंद्र सिंह,
यासीन वारसी,मोहसिन खान, आसिफ खान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, शुभकामनाओं और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।
