*प्राथमिक विद्यालय अस्ती में तीन दिवसीय नामांकन मेला , रैली, कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष के द्वारा बड़े ही जोश के साथ किया गया*।
फतेहपुर: नगरक्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय अस्ती में तीन दिवसीय रैली एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज सत्र के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष *वीरेंद्र सिंह* ने हरी झड़ी दिखाकर किया। आज सत्र के दूसरे दिन उनके द्वारा नव प्रवेशी एवं विद्यालय के समस्त बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई तथा उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका आसिया फारुकी ने बताया की सरकार एवं विभाग के मंशानुरूप बच्चों का विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, ठहराव एवं स्किल डेवलपमेंट के दृष्टिगत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय द्वारा किया जा रहा है जिसमें दूसरे दिवस पर वीरेंद्र सिंह सर द्वारा बच्चों को स्टेशनरी और मौसमों फलों का वितरण किया गया। उनके समक्ष बच्चों की वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेता बच्चों को उनके द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। अन्य दिवसों में केक मेकिंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, एकांकी, नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, फैशन शो आदि रोमांचकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया इस दौरान कई अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
