होमियोपैथी के जन्मदाता डॉ सैमुएल हैनीमैन की 182 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन..
फतेहपुर जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रविंद्र सिंह के मार्गदर्शनानुसार इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में विकास भवन सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि जी,जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पौधा भेंटकर डॉ अनुराग द्वारा सम्मानित किया गया।शिविर के शुभारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा डॉ सैमुएल हैनीमैन जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।कुल 25 रक्तदान हुए व 25 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।मुख्य विकास अधिकारी व चेयरमैन द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।रक्तदानियों में सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी जी द्वारा रक्तदान किया गया,ततपश्चात जिला विकास अधिकारी,जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार कुशवाहा व उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी कुशवाहा,मोहित कुमार,अखिलेश,विजय कुमार चौरसिया,सुशील कुमार,बृजेश सिंह,धीरेंद्र अवस्थी,आशीष कुमार शुक्ल,सूरज सविता,शुभम सिंह,विश्वनाथ तिवारी,रवि सिंह,अवनीश अग्रहरि,मित्रा मधुकर,योगेंद्र सिंह,शादाब हुसैन,रंजीत सिंह,आनंद श्रीवास्तव,नीरज कुमार सिंह,अनिल कुमार द्वारा मानवता के हितार्थ रक्तदान किया गया।शिविर में 11 व्यक्तियों ने पहली बार रक्तदान किया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन किया गया।डॉ अनुराग ने विकास भवन के अधिकारियों, कर्मचारियों व सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही डॉ अनुराग द्वारा प्रातः 8 बजे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को फल व बिस्कुट का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह,सर्वेश गुप्ता,डॉ पंकज रस्तोगी संरक्षक दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया फ़तेहपुर इकाई,संजय कुमार श्रीवास्तव सलाहकार,सुरेश कुमार श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख,गोरेलाल सहित जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ अभिषेक सिंह,अशोक शुक्ल संयोजक रक्त संचरण समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, बृजकिशोर,अजय कुमार,राजू कैथवास,नरेंद्र सिंह,कमला प्रसाद,गोविंद प्रसाद,सुभाष चंद्र मौर्य उपस्थित रहे।
