…सेवा ही परम कर्तब्य है…
ये सोच हैँ एक ऐसी समाज सेविका की जो समाज सेविका अपनी मशरूफियत के बाद भी असहाय गरीबो की सेवा मे रात दिन मसरूफ रहती हैँ. यह कोई नया नम नहीं, दिल मे उमंग जज्बातों का जज्बा लिए हुये. निकल पडती हैँ. सेवा के लिए भूख क्या होती हैँ भली भांति इनको एहसास हैँ. इनकी नज़रो के हिसाब से कोशिश होती हैँ की कोई भूखा न सो पाए इसी जज्बा को लेकर मलिन बस्ती से लेकर ऐसी झुग्गी झोपडीयो मे रहने वालो तक पहुंच जाती हैँ जिनको इस बात का जरा भी एहसास नहीं होता की कोई हमारी मदद करने के लिए हमारी हमानुमाइ करने आयगा. और यह उनकी जरुरीयात पूरी करने अपने साथियो के साथ पहुँच जाती हैँ. यह कहना गलत न होगा की अल्लाह ताला असबाब पैदा कर देता हैँ और जरिया बना देता हैँ असबाब की शक्ल मे रोटी बैंक जिसकी कोशिश रहती हैँ कोई गरीब भूखा न सो पाय रोटी बैंक भी उन लोगो का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हैँ जो बेलौज होकर बंद मुठ्ठी मदद करते हैँ बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ज़िम्मेदार सदस्य फरज़ाना बेगम लगातार 5 वर्षों से गरीबों की मदद और सेवा कर रही हैं. इनकी मेहनत और लगन को देखते हुये जनपद की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल सम्मानित भी किया है। आज गरीबों की मदद के लिए इन्होंने अपने मोहल्ले आज़ाद नगर मे लग भग 10 घरों के लिए खाने के पैकेट त्यार किये और रोटी बैंक के ज़िम्मेदार अध्यक्ष रिज़वान अली और अब्दुल शफ़ीक़ कल्लू की मौजूदगी मे. इन्होंने 10 पैकेट खाने के ज़रूरतमंदों तक पहुंचाए।अल्लाह ये भोजन देने वालों को और गरीबों की मदद करने की तौफ़ीक़ दे आमीन। इनकी लोगो से अपील हैँ. की हमारी संस्था बाँदा रोटी बैंक में जो भी भोजन, कपड़े हो आप लोग देकर या आर्थिक सहायता करके गरीब और असहाय लोगो की मदद करे…
