शस्त्र प्रदर्शन से देश के युवाओं को जगाने आये महंत, रथ लेकर युवाओं को सनातन धर्म को बचाने की पहल
फतेहपुर,, जिले में आये शिव शक्ति अखाड़ा के महंत मधुराम शरण ने रथ यात्रा के माध्यम से देश के युवाओं को सनातन धर्म और अखाड़ा परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए शस्त्र प्रदर्शन कर जय श्री राम के नारों के साथ युवाओं के अंदर जोश भरकर कहा कि देश का युवा नचईया नही बल्कि लड़ाइयां बनकर सनातन धर्म की रक्षा करे। जिसके लिए महंत ने जनपद में रथ यात्रा लेकर युवाओं के अंदर जोश भरा वहीं प्रेस कांफ्रेंस कर कहा आज देश के 8 राज्यो में विशेष समुदाय की बढ़ती जनसंख्या और सनातनी के ऊपर पत्थर चलाकर उन्हें घायल करना। हमे दूसरे देश की बात करने से पहले अपने भारत देश के उन 8 राज्यो को देखना होगा जहां विशेष समुदाय किस तरह से एकजुक्ता के साथ हिंदुओ पर हमला कर रहा है। 18 से 30 साल के युवाओं को हिन्दू परंपरा को जीवित रखना और अखाड़ा परंपरा से युवाओं के अंदर जोश भरने के लिए यह रथ यात्रा चलाई जा रही है। जहां उन्होंने जातिधर्म तोड़कर समय हिन्दू परिवारों को एक करने के सभी जातियों के घरों से खाना मंगवाकर हिंदुओ में भेद भाव खत्म कर सनातन धर्म को बढ़ावा देने निकले है।
