हुसैन की याद मे शरबत का किया लंगर
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के हसवा कस्बे मे माहे मुहर्रम के दौरान ताज़ीया दार तजिया उठा कर कस्बे के अलग अलग रास्तो से गुजरते है, यजीदी लाहो लश्कर की आगे हजरत इमाम हुसैन के कुनबे वालो को पानी का एक कतरा भी मयस्सर न हो सका, आज शहिदाने क़र्बला की यादो को तरो ताज़ा करते हुये डीके.फाउंडेशन आफ फ्रीडम एन्ड जस्टिस ह्युमन राईटस प्रोटेकशन के कार्यकर्ताओ ने मीर सदर मोहल्ले मे स्टाल लगाकर शरबत का लंगर जिसको संस्थान के द्वारा शरबत ए मोहब्बत का नाम दिया गया, हुसैनी नज़ारा देखने आये दूर दराज से लेकर कस्बे निवासियों ने इस शरबत को प्रसाद के रूप मे ग्रहण किया इस शरबत के लंगर का एहतमाम करने की जिम्मेदारिया संस्थान के जिला अध्यक्ष मोहम्मद खुरसीद, जिला सचिव मोहम्मद खलीक, मोहम्मद सोएब, तौफीक खान, फेजान एहमद. मोहम्मद रिज़वी, गोपाल, निखिल आदि लोग मौजूद रहे,,,
