एक पेड़ मां के नाम पर लगा कर वृक्षारोपण का संदेश
फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम राष्ट्रीय पखवाड़ा अभियान के तहत स्व. दिलीप कुमार स्मारक कालेज आफ पैरामेडिकल साइंस परिसर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र कुमार पाल सहित भाजपा मंडल समन्वयक डा. ओम प्रकाश पाल ने वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
दिलीप कुमार स्मारक कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम समर्पित पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षारोपण राष्ट्रीय पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल समन्वयक डॉक्टर ओमप्रकाश पाल मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिंपू शिवहरे वह विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार पाल ने धरा को हरा भरा रखने के लिए विद्यालय परिसर में पेड़ लगाकर एक पेड़ मां के नाम समर्पित किया इस मौके पर मंडल समन्वयक ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षों का विशेष महत्व है जिससे इस अभियान में सभी को आगे जाकर अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा भरा करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार पाल ने कहा कि प्रकट के साथ खिलवाड़ ने हम सभी के जीवन में बहुत ही समस्याओं को जन्म दे दिया है इसलिए प्रकृति व पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को आगे आकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर आलोक कुमार अभिषेक गुप्ता श्रेयांश गुप्ता सौम्या गुप्ता विष्णु नीरज पाल पंकज पाल हरिश्चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
