अमौली नई पीढ़ी को पौधे दान कर, बताया पर्यावरण संरक्षण जरूरी
फतेहपुर जिले के अमौली विकास खंड में जागरूकता संबंधी विभागीय,राष्ट्रीय,एवम सामाजिक कार्यक्रमों के सफलतम के रूप में सभी के हृदय में देशभक्ति का जज्बा भरने वाले लहलहाते हुए 50 फीट ऊंचाई के आसमानी तिरंगे झंडे के साथ अपनी हरितिमा के लिए विख्यात विकास खंड के परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुलखेड़ा में माननीय प्रधानमंत्री की पर्यावरण संरक्षण के संकल्प की मुहिम,” एक पेड़ अपनी मां के नाम” के तहत शिक्षक उमेश कुमार द्वारा विशाल पौध वितरण एवं वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया।
जहां शिक्षक उमेश कुमार ने विगत वर्षों की भांति विद्यालय में अध्यनरत बच्चों एवं अभिभावकों को अपने निजी व्यय से उनकी स्वेच्छा के आधार पर आम,अमरूद,अशोक, जामुन,चितवन, बरहर, सहजन,अनार,नींबू,कदम्ब,कटहल,मीठी नीम के 101 पौधे प्रदान किए। तथा कार्यक्रम में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में दर्जनभर पर्यावरण मित्र पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।आयोजक शिक्षक ने सभी बच्चों से अपनी मां के साथ दी गई पौध का वृक्षारोपण करने एवम संरक्षण की अपील की। और परिवार के साथ एक सेल्फी लेकर,वृक्षारोपण को उत्सव की तरह मनाने का संकल्प करवाया। तथा उन्होंने अभिभावकों एवं बच्चों को सुपरफूड सहजन के चमत्कारिक गुणधर्म भी बताएं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज सोनकर,राजेश कुमार,दीपा वर्मा,रमेश कुमार,जयरानी, सहोद्रा,सुनीता सहित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
