एक अन्डे पर ताजिया
फतेहपुर,,,,
दोआबा के बीच उत्तर प्रदेश के शहर फतेहपुर में गमें हुसैन मनाने का नजरिया भी अजीब है /जी हां / जनपद मुख्यालय में मनाये जा रहे मुहर्रम में एक अंडे पर रखे ताजिये के प्रति अकीदत और आस्था की मान्यता भी हिन्दू मुस्लिम एकता की डोर को मजबूत करती है/इस ताजिये को देखने और मन्नते मांगने में हिन्दू और मुस्लिमो का तांता लगा रहता है ।
वीओ 1- हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 अनुयाइयों की सहादत की याद में मनाये जा रहे मुहर्रम की नौवी तारीख को जिला मुख्यालय के जोशियाना मोहल्ले में एक अंडे के ऊपर रखे गये ताजिये को देखने के लिए अकीदत मंदों की भारी भीड़ उमड़ती है .. मन्नते मांगने और उनके पूरी होने पर सुक्राने के लिए जुटने वाली भीड़ में हिन्दू भी बड़ी संख्या में देखे जाते है .. एक अंडे पर रखे इस ताजिये को विगत कई सालो से एक ही परिवार रखता आ रहा है .. वहीँ दुसरी तरफ सियाहजरात का मातम हुसैन इब्ने अलि व 72 साथियों और उनकी सहादत को याद कर के जार कतार आशुं बहाते हैं ..यह मतमि सिलसिला पूरी रात चलता हैं .. जिसको देखने के लिए दूर दराज़ के लोग देखने यहाँ पर आते हैं ।
