ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के लोगों के साथ DM को ज्ञापन
फ़तेहपुर जिले में घुंध का डेरा गांव से आये ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के लोगों के साथ DM को ज्ञापन देकर उनके गांव का सरकारी विद्यालय न बंद किये जाने की मांग की है। सरकार के इस फैसले को लेकर गांव के लोगो ने कहा कि उनके यहाँ विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में बच्चे है। वहीं आम आदमी पार्टी के लोगो ने चेतवानी देते हुए सरकार से कहा कि यूपी सरकार प्रदेश के 27 हजार विद्यालयो को बंद कर बच्चो को अशिक्षित करना चाहती है जबकि 2009 में शिक्षा का अधिकार के माध्यम से एक भी बच्चा अशिक्षित न रहे नियम लागू हुआ था लेकिन सरकार 27 हजार विद्यालय को बंद कर बच्चो की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे आम आदमी पार्टी नही होने देगी।
