श्री राम सेना द्वारा एक मैरिज हाल मे अखंड श्री राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया
फतेहपुर /
उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के सदर क्षेत्र के शांति नगर स्थिति एक मेरिज हाल मे राम सेना द्वारा अखंड श्री राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया तथा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी को पदभार सौपा गया वही सैकड़ो लोगों ने नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी । रूपम महाराज श्री राम सेना प्रमुख ने बताया की हमारा संगठन एक आध्यात्मिक विचारधारा के साथ राष्ट्र रक्षा धर्म रक्षा व मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहा है। दया ,परोपकार ,करुणा ,सेवा हमारा परम उद्देश्य है , समाज में युवाओं को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन. जाति-पात छुआछूत से दूर रहने का संदेश दे रहे हैँ एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना पर जोर दिया जा रहा हैँ इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह उपाध्यक्ष दीप नारायण तिवारी संयोजक विजय शुक्ला राजकरण सचिन द्विवेदी राजेंद्र पांडे अतुल यादव पंकज तिवारी पवन तिवारी अजय तिवारी दीपक श्रीकांत दीपक श्रीवास्तव गौरी शंकर साहू शिवाकांत दीक्षित पीयूष तिवारी सुरेश शुक्ला मनोज मिश्रा संतोष सविता मनोज गुप्ता विनीत तिवारी रघुनाथ महाराज जुगल किशोर मिश्रा प्रदीप शुक्ला दिवाकर पांडे आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
