इटावा से बिहार को पैदल नापने का जनून युवाओं मे दिखा
फतेहपुर मे हुआ जोर दार स्वागत
फतेहपुर,, धीर सिंह की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से 6 सदस्यों की टीम इटावा के केदारेश्वर मंदिर से जिला महासचिव समाजवादी पार्टी वीरभान भदौरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर पीडीए पैदल यात्रा को रवाना किया जो यात्रा आज फतेहपुर, कानपुर पहुंची। गोविंद यादव ने बताया कि यह न्यायिक यात्रा जो की इटावा औरैया कानपुर देहात कानपुर नगर उन्नाव से होते हुए लखनऊ पहुंचेगी जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आगे की यात्रा रवाना होगी जो बिहार प्रांत के पटना में समाप्त होगी। गोविंद यादव ने यह भी कहा कि पीडीए परिवार में युवाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है जिससे हमारा पीएफ परिवार और अधिक मजबूती के साथ समाज संविधान की लड़ाई लड़ सकेगा। हमारा पीडीए परिवार गरीब शोषित वंचित हर समाज के लिए हमेशा खड़ा रहता है वह आगे भी साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर विकास यादव गोविंद यादव प्रिंस यादव कुनाल शिशुपाल शिवम आदि लोग मौजूद रहे।
