पासी समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, एक दिन में कई गांवों में पहुंचकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
रवि विश्वकरमा…
फतेहपुर। पासी जन जागृति संघ की ओर से समाज को संगठित करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार गांव-गांव बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सहबाजपुर और बरदरा गांव में अलग-अलग स्थानों पर बैठक आयोजित की गई। दोनों बैठकों की अध्यक्षता संतोष कुमार ने की बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा, एकता और शिक्षा बेहद जरूरी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ युवाओं को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के नए अवसरों की ओर आगे बढ़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान महापुरुषों के संघर्ष और उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की गई बैठक में जगतपाल, रामलखन पासी, जितेंद्र कुमार, सहित बाबूराम, शिवम, विजयकांत, अजय, शकुंतला, राजकुमारी, छोटेलाल, रामदास और पंकज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
