दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में वारंटी गिरफ्तार
पंकज सक्सेना….
फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदकी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत से जुड़े मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना बिंदकी पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 537/2022, धारा 498ए, 304बी भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त अभिषेक कुमार (32) पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला पुरानी बिंदकी, थाना बिंदकी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामला एसटी संख्या 195/2023 से संबंधित है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामानुज यादव, कांस्टेबल नरेंद्र बुंदेला और रिजर्व कांस्टेबल सूर्यप्रताप राय शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
