*प्लेन क्रैश की पहली बरसी पर फतेहपुर में श्रद्धांजलि सभा* *
* युवाओं ने रक्तदान कर कायम की मानवता मिसाल*
*फतेहपुर* ।अहमदाबाद के मेघाणी नगर में 12 जून 2025 को हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसे की पहली बरसी पर शुक्रवार को फतेहपुर में विशेष श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।’सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने हादसे में असमय काल के गाल में समाए 242 मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दुखद स्मृति को समाज सेवा से जोड़ते हुए 5 उत्साही युवाओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। रक्तदाताओं में अरविंद तिवारी, धर्मेंद्र यादव, धर्मराज, प्रांशु मौर्य और अनुज कुमार शामिल रहे।रक्तदान के बाद युवाओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी है। इसे केवल युवाओं के आगे आने से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने भ्रांतियों को तोड़ते हुए बताया कि रक्तदान से शरीर कमजोर नहीं होता, बल्कि स्वस्थ रहता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके।कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से राजेश मौर्य और गुरमीत सिंह उपस्थित रहे। मानस रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव, अनामिका पाल, अंजली, अनुस और विष्णु ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी संभाली। सभी ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना की।
