CMO कार्यालय में मचा हंगामा
यूपी के फतेहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में हुई कथित गाली-गलौज और मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीज हुए हॉस्पिटल संचालक की पत्नी ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बाबू और एडिशनल CMO पर पैसे मांगे जाने का आरोप लगाकर मारपीट किए जाने की शिकायत की है। महिला के द्वारा बताया गया कि उसका हॉस्पिटल लोधीगंज स्थित है जिसके रिनिवल की प्रतिक्रिया चल रही थी लेकिन विभाग के अधिकारियों के द्वारा मांगे गए पैसे न देने पर उसे सीज कर दिया गया। रिनिवल होने के बाद भी उसके पति को विभाग एक द्वारा परेशान किया जा रहा था । आज उसके पति विनय लोधी CMO ऑफिस पहुंच हॉस्पिटल ओपन किए जाने की जानकारी मांगी लेकिन पुनः पैसे मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट की मीटिंग मे उपस्थिति इस प्रकरण की जानकारी जैसे ही CMO को हुयी. तत्काल पुलिस को सूचना दी वही पुलिस ने हिरासत मे लेते हुए नर्सिंग होम संचालक को सदर कोतवाली ले गयी महिला ने पुलिस के अधिकारियों से विभाग में लगे CCTV कैमरे के फुटेज निकलवाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। हालांकि इस मामले में बाबू अनिकेत सिंह ने लगाए जा रहे सभी आरोपो को बेबुनियाद बताया उल्टा हॉस्पिटल संचालक के द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जबकि विभागीय अधिकारियों ने कहा कि CMO ऑफिस में लगे CCTV कैमरे कार्य नहीं कर रहे है। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉ यू.बी सिंह ने बताया कि वह मीटिंग में थे तभी हंगामे की सूचना मिली पुलिस फोर्स को सूचना देकर हॉस्पिटल संचालक को गिरफ्तार करवाया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अगर किसी भी तरह की लापरवाही विभागीय कर्मचारियों की पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस पुरे मामले की छान बीन मे जुट गयी…
