*खागा ओवरब्रिज के लिंक रोड पर मिला 35 साल की अज्ञात महिला का शव*
*फतेहपुर* ।खागा क्षेत्र के स्पूरी गांव स्थित प्रधान ढाबा के आगे ओवरब्रिज लिंक रोड पर शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक मृतका का रंग गेंहुआ से सांवला और कद मध्यम है। उसने मरून रंग का सफेद कढ़ाई वाला सूट/कुर्ता पहन रखा था। हाथों में हरे रंग की कांच की चूड़ियां और कानों में पीली धातु के टॉप्स हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।सीओ खागा दुर्गेश दीप और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना खागा या सीओ ऑफिस से संपर्क करें। शिनाख्त के बाद ही मौत के कारण और आगे की कार्रवाई तय होगी।
