*चारा डालने गई महिला पर गिरी कच्ची दीवार मलबे में दबकर हालत गंभीर*
*फतेहपुर* ।किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बकरी को चारा डालने गई एक महिला अचानक गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दब गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।बरसात के बाद कच्ची दीवारें कमजोर हो जाती हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कराने की मांग की है।
