*डीएम निधि गुप्ता वत्स बोलीं नकलविहीन पारदर्शी और शांतिपूर्वक ढंग से होगी परीक्षा संपन्न*
*फतेहपुर*। यूपी लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रा. परीक्षा–2025 पुरुष/महिला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।बैठक में डीएम ने साफ निर्देश दिए कि परीक्षा 14 जून 2026 को जनपद के 7 केंद्रों पर प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक पूरी शुचितापूर्ण ढंग से, नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश, पंखे और सीसीटीवी की क्रियाशीलता जांच लें। जहां कैमरे नहीं लगे हैं, कार्यदाई संस्था तुरंत लगवाए।आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कक्ष निरीक्षकों और संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण समय से करा लिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश गाइडलाइन अनुसार हो। सघन तलाशी ली जाए और महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला कर्मी ही करें।आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ने परीक्षा संपन्न कराने की विस्तृत गाइडलाइन साझा की। बैठक में एसडीएम सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी और कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
