नाबालिग बच्चों को iPhone-वीडियो गेम का लालच देकर घरों से जेवरात चोरी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, अभिभावक रहें सतर्क
पारुल सिंह,
फतेहपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर घरों से सोने-चांदी के जेवरात चोरी / धोखाधड़ी कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग घटनाओं में संलिप्त दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
कैसे बनाते थे बच्चों को निशाना,पुलिस की जांच में सामने आया कि अभियुक्त 12 से 14 वर्ष के नाबालिग बच्चों को सीधे अथवा उनके साथ पढ़ने वाले सहपाठियों के माध्यम से अपने संपर्क में लेते थे।फिर उन्हें -होटल / रेस्टोरेंट में खाना-पीना खिलाने,iPhone, मोबाइल, वीडियो गेम, रुपये देने,
दोगुना पैसा देने,जैसे प्रलोभन दिए जाते थे। इसके बाद बच्चों को घर के लॉकर व अलमारी में रखे जेवरात की जानकारी का लाभ उठाकर आभूषण लाने के लिए प्रेरित किया जाता था।
एक प्रकरण में तो नाबालिग से पहली बार जेवरात लेते समय उसका वीडियो बना लिया और बाद में वीडियो सार्वजनिक करने, मारने एवं पुलिस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर घर से और जेवरात लाने का दबाव बनाया गया। जेवरात लेने के बाद बच्चों को न तो प्रलोभन में कही गई वस्तुएं व रुपये दिए जाते थे और न ही जेवरात वापस किए जाते थे।तीन घटनाओं का विवरण
प्रथम घटना – मु0अ0सं0 0476/2026 धारा 316(2) बीएनएस
प्रार्थी अनुज सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गली नं0 5, टीचर्स कॉलोनी, हरिहरगंज ने बताया कि उनका 14 वर्षीय भतीजा उनके घर आता-जाता था और घर का लड़का होने के कारण उसे घर में रखे सामान की पूरी जानकारी थी।करीब 04:00 बजे जब प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे, उसी दौरान अभय सिंह द्वारा घर के लॉकर में रखे जेवरात चोरी कर रहमान व अरम को दे दिए गए।चोरी गए जेवरात 10 सोने की अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने का चोकर, 02 सोने की जंजीर, 01 सोने का मांगसूत्र, 02 सोने की चूड़ियां एवं बच्चे की 01 चांदी की करधनी।
द्वितीय घटना – मु0अ0सं0 553/2026 धारा 318(4), 351(2) बीएनएस,वादी उदय शंकर पुत्र रामधनी, निवासी टीचर्स कॉलोनी, हरिहरगंज ने बताया कि उनके घर से पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे जेवरात गायब हो रहे थे। जानकारी करने पर पता चला कि उनके 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र को उसके साथ पढ़ने वाले कृष्ण निवासी मोहल्ला मसवानी के माध्यम से रहमान व अरम ने संपर्क में लेकर रेस्टोरेंट / होटल में खाना-पीना खिलाने, दोगुना पैसा देने, वीडियो गेम एवं मोबाइल आदि का लालच देकर घर से जेवरात लाने के लिए प्रेरित किया।पहली बार जेवरात लेते समय नाबालिग का वीडियो बना लिया गया और बाद में वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर और जेवरात लाने का दबाव बनाया गया।गायब जेवरात 01 अंगूठी, 01 मांगसूत्र एवं 01 जोड़ी झुमके।तृतीय घटना – मु0अ0सं0 0554/2026 धारा 318(4) बीएनएस
दिनांक 13.11.2026 को वादी रोहित पुत्र राजकरन, निवासी मसवानी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व उनके घर से सोने की 03 जोड़ी झुमकी, 04 सोने की अंगूठी, 01 बड़ा व 01 छोटा सोने का मांगसूत्र, 01 सोने की नाक की नथुनी, 01 सोने की बेदी तथा चांदी के 09 सिक्के गायब हो गए थे। बाद में जानकारी हुई कि रहमान व अरम ने वादी के करीब 12 वर्षीय भांजे को बहला-फुसलाकर उक्त सामान घर से निकलवाया था।गिरफ्तार अभियुक्त
रहमान खान पुत्र कय्यूम खान, निवासी मोहल्ला बकरगंज, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 22 वर्ष,अरम पुत्र इरशाद आलम, निवासी मसवानी, बकरगंज, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 22 वर्ष,गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।फतेहपुर पुलिस की अभिभावकों से अपील,अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार एवं संगत पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को समझाएं कि किसी भी व्यक्ति के लालच में आकर घर से रुपये, आभूषण अथवा अन्य कीमती सामान किसी को न दें।यदि कोई व्यक्ति मोबाइल, iPhone, वीडियो गेम, रुपये या अन्य उपहार देने का लालच दे अथवा होटल / रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने संपर्क में लेने का प्रयास करे, तो तत्काल अभिभावकों को जानकारी दें। किसी भी धमकी या दबाव में आने के बजाय तुरंत परिजनों एवं पुलिस को सूचित करें।
