* ब्रेकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
रवि विश्वकर्मा….
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के सोनारी इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे सड़क हादसे में चित्रकूट निवासी 26 वर्षीय युवक शिव बिलास सैनी की मौत हो गई। युवक सुपर स्प्लेंडर बाइक से ससुराल सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के बिराहीपुर (जगजीवनपुर) से अपने गांव परसौंजा लौट रहा था। सोनारी इंटर कॉलेज के पास बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछली और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची धाता पुलिस ने उसे सीएचसी धाता पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे छह वर्षीय जुड़वा बेटे शिवांश और बेटी दीपांशी को छोड़ गया है, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
