*कर्तव्यनिष्ठा और सौहार्द की मिसाल बनीं सीओ प्रगति यादव*
*फतेहपुर पुलिस लाइन में भावुक विदाई*
*फतेहपुर* ।पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव के गैर जनपद स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रगति यादव का तबादला अब कानपुर कमिश्नरेट के लिए हुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने की। एसपी ने प्रगति यादव के फतेहपुर में कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और जनहित के कार्यों से जनपद में एक अलग पहचान बनाई। एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रगति यादव के साथ बिताए अनुभव साझा किए। सभी ने उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार और संतुलित कार्यशैली की खुले दिल से तारीफ की। इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।विदाई संबोधन में प्रगति यादव भावुक हो गईं। उन्होंने फतेहपुर में मिले सहयोग और अपनत्व के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया और कार्यकाल की यादें साझा कीं।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
